मुंबई इंडियंस ने फ्रैंचाइज़ी और हार्दिक पंड्या के मनमुटाव की अटकलों पर दी सफाई
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने फ्रैंचाइज़ी संग कप्तान हार्दिक पंड्या के मनमुटाव की अटकलों के बीच उनकी गैरमौजूदगी पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "उनकी पीठ में तकलीफ थी...वह अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुई है...मेडिकल टीम उनपर काम कर रही है...हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे...हम रोज़ उनकी हालत का जायज़ा ले रहे हैं।"