महाराष्ट्र सरकार में खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे को पत्नी से घरेलू हिंसा के आरोप में बांद्रा (मुंबई) की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने मंत्री को अपनी पत्नी करुणा शर्मा को ₹1,25,000 व बेटी को ₹75,000 प्रतिमाह भत्ता देने का निर्देश दिया है। करुणा ने मंत्री के खिलाफ 2020 में केस दर्ज करवाया था।