मुंबई की फिल्म सिटी में घुसा तेंदुआ, AICWA ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग

मुंबई फिल्म सिटी में टीवी सीरियल 'पॉकेट में आसमान' के सेट के अंदर बुधवार को एक तेंदुआ घूमता देखा गया। इसे लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने महाराष्ट्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। एआईसीडब्ल्यूए ने सरकार से फिल्म सिटी में तेंदुओं को घुसने से रोकने के लिए एक मज़बूत वन्यजीव प्रबंधन योजना बनाने की अपील की।