मुंबई पुलिस ने कॉपीराइट कानूनों के उल्लंघन के मामले में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के 1,818 पाइरेटेड लिंक्स को लेकर मामला दर्ज किया है। यह शिकायत ऐंटी-पाइरेसी एजेंसी 'अगस्त एंटरटेनमेंट' के सीईओ रजत राहुल हक्सर द्वारा दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, उसने इन पाइरेटेड लिंक्स के आईपी ऐड्रेस को ट्रैक करना शुरू कर दिया है।