inshorts

मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे सैफ अली खान के कपड़े और ब्लड सैंपल

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले के मामले में उनके (हमले वाली रात पहने गए) कपड़े और खून के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। दरअसल, आरोपी के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे इसलिए पुलिस ने सैफ का ब्लड सैंपल लिया है ताकि ब्लड सैंपल का मिलान किया जा सके।