मुंबई में 25 सेलिब्रिटीज़ के साथ हुई ₹1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, ऐड कराने के बाद नहीं दिए पैसे
मुंबई (महाराष्ट्र) में एनर्जी ड्रिंक के ऐडवर्टाइज़मेंट के नाम पर सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चेंबूर पुलिस स्टेशन में कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें 25 बड़े सेलिब्रिटीज़ से ऐडवर्टाइज़मेंट कराकर उनका पैसा न देने का आरोप लगाया गया। शिकायत में कथित तौर पर लगभग ₹1.48 करोड़ के बकाया की जानकारी दी गई।