मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की 227 सीटों के लिए मतगणना जारी है। एबीपी के मुताबिक, 158 सीटों के ताज़ा रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 83 वार्डों में आगे चल रहा है जबकि ठाकरे बंधु (शिवसेना यूबीटी और एमएनएस) 59 वार्डों में आगे हैं। कांग्रेस 11 वार्डों में आगे है जबकि 5 पर अन्य आगे हैं।