मुंबई में BMC ने तोड़ा जैन मंदिर, जैन समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन
मुंबई (महाराष्ट्र) के विले पार्ले में बीएमसी ने 35-साल पुराने जैन मंदिर को बुधवार को बुलडोज़र से तोड़ दिया जिसके बाद मुंबई में जैन समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। बीएमसी के अनुसार, यह मंदिर अवैध है और उन्होंने कुछ दिन पहले मंदिर के अधिकारियों को नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने के बाद मंदिर के अधिकारी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे थे।