मुंबई में टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए नेताओं और अभिनेताओं के बीच हुए क्रिकेट मैच में ऐक्टर व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी फील्डिंग छोड़कर सलमान खान से मिलने पहुंच गए। इसके बाद सोहेल खान ने हंसते हुए उन्हें वापस भेजा। तिवारी की इस हरकत पर सलमान और पास खड़े लोग भी हंसने लगे।