मुंबई यूनिवर्सिटी ने कई छात्रों के सर्टिफिकेट में अपने नाम की गलत स्पेलिंग छाप दी है जिनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। सर्टिफिकेट में 'Mumbai' को 'Mumabai' लिख दिया गया है। मुंबई यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया, "यह सिर्फ एक प्रिंटिंग एरर है जिससे कुछ प्रमाण-पत्रों में गलती हो गई है...हम इसे सुधार रहे हैं।"