मुंह काला कर गधे पर बिठाओ, शहरभर में घुमाओ: रणवीर अलाहाबादिया को लेकर मुकेश खन्ना
अभिनेता मुकेश खन्ना ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उसे पकड़कर पीटना चाहिए। गधे पर बिठाकर मुंह काला कर देना चाहिए और शहरभर में घुमाना चाहिए।" ऐक्टर ने आगे कहा, "भविष्य में कोई ऐसा गैर-ज़िम्मेदाराना बयान न दे इसलिए इन लोगों को कड़ी-से-कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए।"