बिना मुआवजा दिए बाईपास के लिए जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गया प्रशासन, भड़के किसान
उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिना मुआवजा दिए बाईपास के लिए जमीन पर कब्जा करने पहुंची प्रशासनिक टीम को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का आरोप है कि उनकी खड़ी धान की फसल पर पोकलेन चला दी गई है।