माइक फेंका, कुर्सी फेंकी फिर जमकर काटा बवाल; कांग्रेस विधायक के हंगामे का वीडियो हुआ वायरल

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में जौलजीबी मेले के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने जमकर हंगामा किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच पर पहुंचे विधायक ने बोलने का मौका नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए माइक और कुर्सियां फेंक दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।