रिपोर्ट्स के अनुसार, पॉप सिंगर माइली साइरस इस वीकेंड साउथ कैलिफोर्निया (अमेरिका) में अपने मंगेतर और अमेरिकी संगीतकार-ड्रमर मैक्स मोरांडो के साथ शादी कर सकती हैं। मोरांडो, रॉक बैंड लिली के मेंबर हैं। दोनों 2021 से रिश्ते में हैं और उन्होंने दिसंबर 2024 में सगाई की घोषणा की थी। हालांकि, साइरस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।