मौका मिला तो ज़रूर लड़ूंगी: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर मैथिली ठाकुर
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। मैथिली ने कहा कि अगर उन्हें बीजेपी से टिकट मिलता है तो वह इसे छोड़ना नहीं चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं और अगर मौका मिलता है तो अलीनगर या बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी।