मीका सिंह के आरोपों के बीच बिपाशा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

गायक-प्रोड्यूसर मीका सिंह के आरोपों के बीच ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, टॉक्सिक लोग भ्रमित करते हैं, उंगलियां उठाते हैं, दोष दूसरों पर मढ़ते हैं और ज़िम्मेदारी लेने से बचते हैं।" दरअसल, मीका ने कहा था कि फिल्म 'डेंजरस' की शूटिंग में बिपाशा ने बहुत नखरे दिखाए थे।