दलेर मेहंदी के लिए भाई मीका सिंह फ्री में उत्तराखंड में शो करने के लिए तैयार, रखी शर्त
सिंगर मीका सिंह ने दलेर मेहंदी विवाद में बीजेपी नेता विनय गोयल की चुनौती स्वीकारते हुए कहा है कि वह उत्तराखंड में फ्री में परफॉर्म करेंगे लेकिन पहले मंत्री सुबोध उनियाल को दलेर मेहंदी से माफी मांगनी होगी। गोयल ने कहा था, "मीका के मन में वास्तव में...भाई के लिए श्रद्धा है तो...उत्तराखंड आएं और इसके बदले...मुफ्त में कार्यक्रम करें।"