रणबीर की रामायण पर मुकेश खन्ना को आया गुस्सा, बोले- राम को सलमान, अमिताभ और रजनीकांत बना दिया
अभिनेता मुकेश खन्ना को रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राम को 'ऐक्शन हीरो' बना दिया गया है। उन्होंने कहा, "आपने उन्हें सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बना दिया।" बकौल खन्ना, भगवान राम मुस्कुराते थे और समुद्र के सामने भी हाथ जोड़ कर खड़े होते थे।