मुकेश-नीता अंबानी की 40वीं शादी की सालगिरह के लिए बनाए गए केक का वीडियो आया सामने
मुंबई की एक पेस्ट्री की दुकान ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की 40वीं शादी की सालगिरह के लिए बनाए गए केक का वीडियो शेयर किया है। केक को सुनहरे और गुलाबी रंग से सजाया गया है और उस पर जानवरों की आकृतियां बनी हुई हैं। केक का वज़न 30 किलोग्राम है।