मेक्सिको द्वारा भारतीय निर्यात पर 50% तक टैरिफ लगाने से कौनसे सेक्टर होंगे प्रभावित?
एपी के अनुसार, भारत, चीन और अन्य एशियाई देशों से निर्यात पर मेक्सिको द्वारा लगाए गए 50% तक के टैरिफ से लगभग 1,400 से अधिक उत्पाद प्रभावित होंगे। इससे ऑटोमोटिव, कपड़ा, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, स्टील और घरेलू उपकरण के सेक्टर प्रभावित होंगे। एल्युमीनियम, खिलौने, फर्नीचर, जूते, चमड़े के सामान, कागज़/गत्ता, मोटरसाइकिल, ट्रेलर व कांच से संबंधित क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।