'बिग बॉस 18' में ऐक्टर करणवीर मेहरा के जीतने के बाद 'बिग बॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने कहा है कि शो के मेकर्स खुद ही विनर तय करते हैं। उन्होंने कहा, "चैनल की जो भी स्ट्रेटजी है मुझे लगता है अब लोगों को पता चल गया है। आप एक लिमिट तक ही लोगों को उल्लू बना सकते हैं।"