कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हर चुनाव में वोटर्स डिलीट होने की खबर मिलती थी...कर्नाटक में चोरी पकड़ी गई...कर्नाटक सीआईडी ने जांच शुरू की...उन्होंने 18 महीने में 18 बार चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी लेकिन जवाब नहीं मिला।"