नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है, "जहां आरएसएस का मुख्यालय है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का निर्वाचन क्षेत्र भी है, वहां हिंसा फैलाने की हिम्मत कौन कर सकता है?" उन्होंने कहा, "हिंसा फैलाने वाले उनके ही लोग और उनकी ही गैंग होगी। ये औरंगज़ेब के नाम पर लोगों में डर पैदा कर रहे हैं।"