inshorts

किसान आंदोलन से लेकर चुनावी गठबंधन तक, पंजाब सीएम मान ने बीजेपी और अकाली दल को घेरा

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली में अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने 25 वर्षों में जनता को आपस में लड़ाकर राजनीति की। मान ने अकाली दल पर तीन कृषि कानूनों का पहले समर्थन करने और बाद में गठबंधन तोड़ने को लेकर सवाल उठाए।