मैगी खाने के विवाद को लेकर बीजेपी नेता के भतीजे ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, आरोपी गिरफ्तार
बांदा के बिसंडा में मैगी खाने को लेकर हुए विवाद में BJP चेयरमैन लक्ष्मीनारायण द्विवेदी के भतीजे नीरज ने एक व्यापारी पर अवैध तमंचे से फायरिंग की है। पुलिस ने नीरज को 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। चेयरमैन के दो बेटों व भतीजे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।