मेघना गुलज़ार की फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नज़र आएंगी करीना कपूर
'तलवार' और 'राज़ी' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं डायरेक्टर मेघना गुलज़ार की अगली फिल्म 'दायरा' में अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आएंगे। करीना ने एक बयान में कहा, "मेघना गुलज़ार के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है। पृथ्वीराज जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम करना भी मेरे लिए खास है।"