अर्जुन राम मेघवाल ने हारमोनियम पर बजाया 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी', खड़गे के तंज पर BJP का संगीतमय जवाब
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'मोदी का बाप भी जाएगा...' बयान के जवाब में हारमोनियम बजाते हुए 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' गाना गाया है। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गाने में मुफ्त राशन, गैस सिलेंडर और सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा गया है।