inshorts

मैच को जंग से जोड़ना ठीक नहीं: एशिया कप पर PM मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' वाले पोस्ट पर कांग्रेस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत की एशिया कप में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय टीम से सीखना चाहिए...जब आप जीत के करीब हों तो...किसी तीसरे अंपायर के आदेश पर युद्धविराम नहीं करते।"