inshorts

मंच पर मुंह के बल गिरे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को यूपी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुंह के बल गिर गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बृजभूषण मंच पर चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं और इस दौरान संतुलन बिगड़ने के चलते गिर गए। हालांकि वह तुरंत उठकर मुस्काते हुए माहौल सामान्य करते नज़र आए।