भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह से अचानक माइक वापस लेते कुंडा विधायक राजा भैया का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना उनके द्वारा आयोजित राम-कथा कार्यक्रम में हुई जिसमें उन्होंने माइक लेकर धनंजय सिंह व बृजेश सिंह 'प्रिन्सू' का नाम न लेने को लेकर माफी मांगी। ऑनलाइन कई लोगों ने कहा कि स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।