कैराना (शामली) से सपा सांसद इकरा हसन बुधवार को अपने व परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों को लेकर भावुक हो गईं। इकरा ने एक सभा में कहा कि मुझे 'मुल्ली' और 'आतंकवादी' कहा गया। इकरा हसन ने कहा, "मेरा कसूर बताओ, इस तरह से मेरा और मेरे समाज का सिर दुनिया के सामने मत झुकाओ।"