मुझे इंजेक्शन से डर लगता हैः हेल्थ चेकअप्स को लेकर एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर के पॉडकास्ट में स्वास्थ्य को लेकर बात की। रेगुलर हेल्थ चेकअप्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "वह (साक्षी) चेकअप्स को लेकर नियमित हैं। मुझे भी ऐसा करने की ज़रूरत है...मुझे सुइयों (इंजेक्शंस) से डर लगता है इसलिए जबतक बहुत ज़रूरी न हो मैं चेकअप नहीं करवाता।"