अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने करीना कपूर संग बातचीत में कहा है, "मुझे पता है आपके लिए यह (ऐक्ट्रेस बनना) ऑप्शन था लेकिन मैं वास्तव में ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी।" उन्होंने कहा, "मेरी मजबूरी थी क्योंकि मेरी मां (डिंपल कपाड़िया) अकेली थीं और सबका पालन-पोषण कर रही थीं।" गौरतलब है, डिंपल और राजेश खन्ना ने 1973 में शादी की थी।