मुझे खुशी है किसी और सिंगर ने 'ना ना ना' का रीबूट वर्ज़न नहीं गाया: दलेर मेहंदी
सिंगर दलेर मेहंदी ने अपने क्लासिक गाने 'ना ना ना रे' के रीबूट वर्ज़न को गाने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "बहुत सारे अच्छे ओरिजिनल गाने हैं जिन्हें दूसरे सिंगर की आवाज़ में रीबूट किया जाता है। मुझे खुशी है कि इसका सामना नहीं करना पड़ा।" गाने का रीबूट वर्ज़न 25 साल बाद बनाया जा रहा है।