मुझे देखकर वह मुंह बनाया करती थीं: रेखा को लेकर ऐक्ट्रेस मौसमी चैटर्जी

ऐक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "रेखा (ऐक्ट्रेस) मुझे देखकर मुंह बनाया करती थीं।" उन्होंने कहा, "रेखा को लगता था कि...मैं विनोद मेहरा (दिवंगत ऐक्टर) की ज़िंदगी को कंट्रोल करती हूं।" उन्होंने बताया, "एक बार मेहरा की मां ने (रेखा के सामने) मुझसे कहा...इंदू अलमारी से एक लिफाफा निकाल दो...स्वाभाविक है यह उन्हें पसंद नहीं आता था।"