मुझे नहीं लगता उन्हें जेल जाना चाहिए: समय रैना के शो को लेकर विवाद पर उर्फी जावेद

ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की भद्दी टिप्पणियों पर छिड़े विवाद के बीच उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “आपको कुछ लोग पसंद नहीं होते हैं...उनका काम पसंद नहीं आता लेकिन उसके लिए उन्हें जेल भेजने की मांग करना? सच में?...मुझे नहीं लगता कि उन्हें जेल जाना चाहिए।"