अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बताया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए कुछ ऐक्टर्स ने ट्रोलर्स को खूब पैसे दिए थे। उन्होंने कहा, "लोग मुझे ट्रोल करवाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे थे...मेरी पीआर टीम ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ मीम्स पेज चलाने वालों से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें इसके लिए रकम मिली थी।"