मुझसे गलती हो गई: Ra.one में शाहरुख के कॉफिन वाले सीन को लेकर निर्देशक अनुभव सिन्हा
फिल्म 'रा.वन' में शाहरुख खान के किरदार की मौत के बाद शव को कॉफिन में और अस्थि विसर्जन दिखाने वाले सीन पर सोशल मीडिया पर मज़ाक बनने पर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लंदन में मरने वाले व्यक्ति का शव बांस की खपच्ची पर नहीं जाता...ऐसा यहां होता है...इसलिए उसे कॉफिन में दिखाया। मुझसे गलती हुई।"