मोटे यात्रियों को विमान में बुक करनी होगी एक्स्ट्रा सीट, US के एयरलाइंस की नई पॉलिसी
अमेरिकी विमानन कंपनी साउथवेस्ट एयरलाइंस ने मोटापे से ग्रसित यात्रियों के लिए नई पॉलिसी शुरू की है। इसके तहत प्लस साइज़ यात्रियों को उड़ान से पहले एक एक्स्ट्रा टिकट बुक करनी होगी। एयरलाइंस के अनुसार, बगल वाली सीट पर अतिक्रमण करने वाले यात्रियों को एक्स्ट्रा सीट लेनी चाहिए व यात्रा के बाद अतिरिक्त सीट की राशि वापस ले सकते हैं।