मीट के शौकीन हैं खरगे, उनके लिए मीट लाते लाते 2 बार MP बन गया एक शख्स: पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता वल्लभ ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक करीबी में एक ही योग्यता है…खरगे मीट के बड़े शौकीन हैं…वह व्यक्ति मीट लाते-लाते दूसरी बार राज्यसभा पहुंच गया है।" 'आप दो बार के राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन की बात कर रहे हैं' सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा।"