मॉडल श्रद्धा दुबे का माफिया कनेक्शन आया सामने, फ्लैट भी किसी और के नाम निकला
पुलिस जांच में मॉडल श्रद्धा दुबे के कथित तौर पर मुंबई के माफिया जुल्फिकार यासीन बेहलीम (जुल्फी) गैंग से संबंधों की बात सामने आई है। पुलिस इस कनेक्शन की जांच कर रही है। वहीं, लखनऊ में श्रद्धा के जिस फ्लैट से उसके बॉयफ्रेंड-कारोबारी शिवा शर्मा की गिरकर मौत हुई वह शादाब और इशाक खान के नाम दर्ज है।