अभिनेता अभिषेक बच्चन ने माता-पिता व बच्चों के रिश्तों को लेकर कहा है कि माता-पिता को बच्चों संग फ्रेंडली होना चाहिए लेकिन उनका दोस्त नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, "आप मां-बाप है, आप बच्चों की रक्षा और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हैं। हालांकि इतना फ्रेंडली होना चाहिए कि बच्चे आपसे अपने मन की बात आसानी से कह सकें।"