माता-पिता के सेक्स को लेकर टिप्पणी करने वाले अलाहबादिया के पॉडकास्ट में नहीं जाएंगे बी प्राक

सिंगर बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता के सेक्स को लेकर भद्दी टिप्पणी करने वाले रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में अब नहीं जाएंगे। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सभी स्टैंडअप कॉमेडियन से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया हमारी भारतीय संस्कृति को बचाएं।"