माता-पिता के सेक्स पर टिप्पणी कर मुश्किल में फंसी इंडियाज़ गॉट लेटेंट की टीम, सेट पर पहुंची पुलिस

कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट में माता-पिता के सेक्स को लेकर अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद सोमवार को मुंबई पुलिस शो के सेट पर पहुंची। शो में यूट्यूबर रणबीर अलाहबादिया ने यह टिप्पणी की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले पर कार्रवाई की बात कही थी।