माता-पिता के सेक्स पर टिप्पणी जैसे अश्लील कार्यों के लिए भारत में मिल सकती है कितनी सज़ा?
माता-पिता के सेक्स पर टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील कृत्य करना और गाने चलाना) और आईटी ऐक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज हुआ है। पहली धारा में 3 माह तक की जेल और दूसरी में 3 साल तक की जेल हो सकती है।