मातृभाषा में पढ़ाई करने वाले लोग दुनियाभर में सफल हो रहे: भाषा विवाद पर चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भाषा विवाद पर कहा, 'भाषा केवल संवाद का माध्यम है। ज्ञान भाषा से नहीं आ जाएगा। जो लोग अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते हैं, वे दुनिया भर में सफलता हासिल कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि एक गलत धारणा प्रचलित है कि केवल अंग्रेज़ी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।