हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शेयर कीं 'गद्दार' का ठप्पा लगी CM नायब सिंह सैनी की तस्वीरें

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने सोमवार को X पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुछ लोगों संग तस्वीरें शेयर कीं जिन पर 'गद्दार' का ठप्पा लगा है। उन्होंने अपने ट्वीट में सैनी और बीजेपी नेता आशीष तायल की दोस्ती पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले विज ने कहा था, "मुख्यमंत्री चाहें तो मेरा मंत्री पद छीन लें।"