inshorts

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के गार्ड ने UP के मेले में शख्स को पीटा, ड्यूटी से हटाया गया

बदायूं (यूपी) के ककोड़ा मेले में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के सुरक्षाकर्मी कॉन्स्टेबल अंकित कुमार का एक शख्स की पिटाई और श्रद्धालुओं से कथित दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद SSP अंकिता शर्मा ने उन्हें ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया और जांच के आदेश दिए। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।