मंत्री को बचा लिया, यह कवर-अप है: OSM विवाद के बीच CBSE चेयरमैन के ट्रांसफर पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' विवाद के बीच सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के ट्रांसफर पर X पर लिखा, "अधिकारियों को हटा दिया। मंत्री को बचा लिया, यह जवाबदेही नहीं कवर-अप है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी मांग आज भी वही है, शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) को बर्ख़ास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जांच हो।"