मोतीलाल ओसवाल ने नॉन F&O शेयरों में इंट्रा-डे शॉर्ट-सेलिंग पर लगाई रोक

फाइनेंशियल सर्विसेज़ फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने सोमवार से अपने ग्राहकों को उन शेयरों पर इंट्राडे शॉर्ट-सेलिंग पोज़िशन लेने पर रोक लगा दी है जो फ्यूचर ऐंड ऑप्शन (एफऐंडओ) का हिस्सा नहीं हैं। मोतीलाल ओसवाल के जनवरी के आखिर तक 10 लाख से अधिक क्लाइंट्स हैं और यह ऐसा करने वाला पहला बड़ा ब्रोकरेज फर्म है।